Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   When will water come to Kullu city, everyone should know

Kullu News: कुल्लू शहर में कब आएगा पानी, जान लें सभी

Sat, 18 Apr 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
When will water come to Kullu city, everyone should know
कुल्लू। जिला मुख्यालय की करीब 25,000 आबादी के लिए अब समयसारिणी के अनुसार पेयजल आपूर्ति की जाएगी। शहर को जोड़ने वाले खलाड़ा नाला और शेताफाट ट्रीटमेंट प्लांटों की मुख्य पेयजल लाइन सितंबर 2025 में लगघाटी में बादल फटने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस लाइन को अब जलशक्ति विभाग स्थायी रूप से दुरुस्त करेगा। ऐसे में रामशिला से लेकर टीकरा बावड़ी तक शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति संभव नहीं होगी।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने पेयजल आपूर्ति के लिए नई समयसारिणी तैयार कर ली है। इसके अनुसार अब 24 घंटे के बजाय रोजाना निर्धारित शेड्यूल के तहत पानी की सप्लाई की जाएगी। विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने बताया कि लगघाटी में बादल फटने से ग्रेविटी पेयजल लाइन प्रभावित हो गई थी। फिलहाल अस्थायी व्यवस्था से पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन अब इसे स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाएगा, ताकि गर्मियों में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल तय किया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पानी का संग्रह (स्टोरेज) करने की उचित व्यवस्था रखें और पानी की बर्बादी से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां, कब मिलेगा पानी :
सुल्तानपुर, न्यू लोरन, ओल्ड लोरन : सुबह 6 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक
मठ क्षेत्र : रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक
ढालपुर, लोअर ढालपुर : सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
सुल्तानपुर : शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू क्षेत्र : सुबह 6 बजे से 8 बजे तक
सरवरी, भूतनाथ, गैस एजेंसी, शिव पार्क, बस अड्डा कुल्लू : शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक
टीवी टॉवर क्षेत्र : सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
अपर शास्त्री नगर : शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक
आधिकारिक कॉलोनी, सरवरी होटल, ग्रीन पीस कॉलोनी : सुबह 6 बजे से 7 बजे तक
अपर ढालपुर, शीशामाटी, वाल्मीकि कॉलोनी : शाम 6 बजे से 7 बजे तक
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बालाबेहड़ : सुबह 6 बजे से 7 बजे तक
अपर बालाबेहड़ : सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक
गुरु बेहड़, मियां बेहड़ : शाम 6 बजे से 8 बजे तक
महंत बेहड़ : रात 8 बजे से 10 बजे तक
सेशन हाउस, गांधीनगर का ऊपरी क्षेत्र, लोअर देवधार : सुबह 6 बजे से 9 बजे तक
सेशन हाउस : शाम 5 बजे से 7 बजे तक
लोअर गांधीनगर : सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
अपर गांधीनगर : सुबह 4 बजे से 7 बजे तक
शास्त्री नगर, टीकरा बावड़ी : सुबह 7 बजे से 9 बजे तक
शास्त्री नगर : रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed