{"_id":"6213b6c148c73b1cae58230f","slug":"weather-will-be-bad-for-two-days-in-kullu-and-lahaul-kullu-news-sml40031991","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू और लाहौल में दो दिन तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू और लाहौल में दो दिन तक खराब रहेगा मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 से 23 फरवरी तक बर्फबारी की संभावना जताई है। इन दो दिन तक कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन ने सैलानियों के साथ आम लोगों को फिर से अटल टनल रोहतांग के साथ लाहौल घाटी तथा जिला के संवेदनशील इलाकों का रुख न करने की हिदायत दी है।
जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति ने घाटी के आम जनता को सलाह दी है कि वे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने के लिए अपने घरों में सुरक्षित रहें। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने घाटी के सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर और पैदल चलने वाले लोगों से अपील की है कि मौसम के खराब रहने पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सैलानियों व अन्य लोगों को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आपदा के समय किसी भी तरह की मदद के लिए टोल फ्री-1077 पर संपर्क किया जा सकता है। इधर, जिला कुल्लू प्रशासन ने मौसम के बदलते तेवरों को लेकर घाटी पहुंच रहे सैलानियों के अलावा जिलावासियों को सोलंगनाला, अटल टनल, हामटा तथा जलोड़ी दर्रा की तरफ आवाजाही न करने की हिदायत दी है। डीसी आशुतोष गर्ग ने कहा कि 22 और 23 फरवरी को घाटी में बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।