फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   weather is very cool after snowfall in lahhul

नॉर्थ पोर्टल में दिनभर चलती रहीं बर्फीली हवाएं

Sat, 23 Jan 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
weather is very cool after snowfall in lahhul
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदलने से शनिवार को बर्फीली हवाएं चलती रही। इससे नॉर्थ पोर्टल के आसपास गांव तेलिंग, खरचो, लालिंग, युरामूर्ति, बोगचा, सरखंग और रंगचा आदि क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

चंद्रा घाटी के रिहायशी इलाकों में शनिवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार तक भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। ऐसे में जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मुुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। ग्रामीण नवांग बौद्ध, देवराज, नोरबू और सुरेंद्र ने कहा कि शनिवार को दोपहर बाद कोकसर पंचायत और नॉर्थ पोर्टल के आसपास बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। बारालाचा दर्रा में बर्फ के फाहे गिरेे हैं। धौलाधार की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं, सीबी रेंज की पहाड़ी सहित कुंजम दर्रा चोटियों पर शुक्रवार रात से बर्फ के हल्के फाहे गिरने का क्रम जारी है। बीते दिनों मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। जिला कुल्लू में शनिवार को बादल छाए रहने और ऊंची चोटियों पर फाहे गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पर्यटकों ने बदले मौसम का भी लुत्फ उठाया। ठंडे मौसम के बीच पर्यटक माल रोड पर निकले। दोपहर तक कई सैलानी पर्यटन स्थल सोलंगनाला भी पहुंचे। हालांकि सैलानी इन दिनों अटल टनल रोहतांग का दीदार नहीं कर पा रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगर भारी बर्फबारी होती है तो पर्यटकों को एक बार फिर से मनाली में बर्फ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed