फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Weather changed again, 78 roads closed, lights out in 400 villages

Kullu News: फिर बदला मौसम, 78 सड़कें बंद, 400 गांवाें में बत्ती गुल

Sun, 04 Feb 2024 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, 78 roads closed, lights out in 400 villages
अटल टनल रोहतांग में हो रही हल्की बर्फबारी।-संवाद
कुल्लू। जिले में मौसम ने फिर से करवट ली है। शनिवार सुबह से कुल्लू और लाहौल में बादल छाए रहे। कुल्लू के ऊपरी और मध्य इलाकों में फाहे गिरे। निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव से जिले में लाेगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़कों की बहाली का काम भी लोक निर्माण विभाग और एनएच अथारिटी ने रोक दिया है। बर्फबारी के कारण जिले के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। लोग कड़ाके की ठंड में घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में 90 सेंमी हिमपात होने से बाह्य सराज का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। जिले में सड़कों के बंद होने का आंकड़ा भी 70 से बढ़कर 78 हो गया है। इसमें दो हाईवे भी शामिल हैं। उधर, लाहौल में भी दो हाईवे सहित 131 मार्गाें पर यातायात पूरी तरह से ठप है। निगम की बसें कुल्लू, बंजार, केलांग और उदयपुर बस अड्डा में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू जिले में 150 और उदयपुर मंडल में 34 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। उदयपुर में पेयजल की 11 योजनाएं जाम हो गई हैं। मनाली में सबसे बिजली के 95 ट्रांसफार्मर, बंजार में 25 और कुल्लू में 30 ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से करीब 400 गांवों में बिजली नहीं है। बिजली के अभाव में लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है।

कुल्लू और लाहौल के संवेदनशील इलाकों में हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। खासकर कुल्लू, लाहौल और चंबा के 2400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका है।
एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम अगले तीन दिनों तक खराब रहेगा। ऐसे में सैलानी और आम लोग ऊंचाई वाले इलाकों का रुख न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed