{"_id":"68487950af0bbc976f050385","slug":"weather-affected-the-plum-it-was-ready-10-days-earlier-kullu-news-c-89-1-klu1001-149618-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्लम पर मौसम की मार, 10 दिन पहले ही हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्लम पर मौसम की मार, 10 दिन पहले ही हुआ तैयार
Wed, 11 Jun 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 11 Jun 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में बिकने के लिए आया हुआ सेंटारोजा, जो इस बार जल्दी तैयार हो गया है। संवाद
कुल्लू। फल सीजन के बीच प्लम पर मौसम की मार देखने को मिली है। अधिक गर्मी और बारिश न होने से सेंटारोजा प्लम 10 दिन पहले ही तैयार हो गया है। सेंटारोजा वैरायटी का प्लम जो आमतौर पर 15 जून के आसपास मंडियों में आता था लेकिन यह इस बार 10 दिन पहले ही मंडियों में आ चुका है। बारिश कम होने और अधिक गर्मी के चलते यह जल्दी पक गया। अब जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, प्लम के पकने में तेजी आ रही है। मौसम फसल के अनुकूल न रहने से कुल्लू के किसान व बागवान चिंतित हो गए हैं। हालांकि अब प्लम की फ्रंटियर, मेरीपोजा वैरायटी के मंडियों में आने का इंतजार है। कुल्लू जिला में करीब 12,000 हेक्टेयर भूमि पर प्लम की पैदावार हो रही हैै। प्लम से जिला में सैकड़ों किसानों की आर्थिकी मजबूत हो रही है।
बागवान कर्म चंद, विशाल शर्मा, मोहन लाल ने कहा कि फसलों पर मौसम की मार देखने को मिल रही है। मौसस में आ रहे बदलाव के चलते समय पर कभी बारिश नहीं होती है तो कहीं सूखे जैसे हालात से फसलों को नुकसान होता है। वहीं दूसरी ओर से पर्याप्त नमी न होने के कारण कुल्लू में मक्की की बिजाई भी रुक गई है। मक्की की बिजाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है। ऐसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिले में करीब 9,000 हेक्टेयर में मक्की की पैदावार होती है।
सब्जी मंडी भुंतर आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि सेंटारोजा प्लम इस बार मंडियों में जल्दी आया है। मौसम का असर फलों व सब्जियों पर भी देखने को मिल रहा है।