{"_id":"622e162da4074c7faf483de5","slug":"water-will-not-come-in-4255-houses-of-the-city-today-kullu-news-sml402435944","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 4255 घरों में आज नहीं होगी पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 4255 घरों में आज नहीं होगी पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू समेत शहर के 4255 घरों में सोमवार को पानी नहीं मिलेगा। लगघाटी के सूम्मा में पहाड़ी दरकने से पाइप लाइन टूट गई है। इस पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जल शक्ति विभाग को अभी समय लगेगा। इससे शहर में पेयजल आपूूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
शहर में पेयजल की आपूर्ति न होने से दिन के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। करीब छह से आठ घंटे शहर के सभी घरों में पेयजल सप्लाई नहीं होगी। सोमवार को देर शाम तक ही शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाएगी। गौरतलब है कि लगघाटी से कुल्लू के लिए बिछाई गई पाइप लाइन टूट गई है। लाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद रविवार को विभाग ने स्टोरेज टैंक के पानी से पेयजल संकट को कम किया, लेकिन सोमवार को पेयजल संबंधी समस्या होगी। ढालपुर, शीशामाटी, अखाड़ा बाजार, रामशिला, ब्यासा मोड़, लोअर ढालपुर, सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन, गांधीनगर, शास्त्री नगर, कौहूधार, टीकरा, बदाह में पेयजल समस्या पूरा दिन बनी रहेगी। उधर, इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एसडीओ रोहित गुप्ता ने कहा कि लगवैली के सूम्मा में पहाड़ी दरकने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लाइन का मरम्मत कार्य सोमवार शाम तक पूरा कर शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से सहयोग की अपील की है।