{"_id":"89ecbfbecc538ada2ee27215807b2dd7","slug":"water-thieft-at-kullu-with-tullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में टुल्लू पंप से पानी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में टुल्लू पंप से पानी की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सरेआम पानी की चोरी हो रही है। कई रसूखदार टुल्लू पंप लगा कर पानी स्टोर कर रहे हैं, जबकि कई जगह आम लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में प्रशासन और आईपीएच विभाग से शिकायत भी की, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों की सुनने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
शहर में पानी की चोरी बेरोकटोक जारी है। अब गुस्साए लोगों ने साफ कर दिया है कि पानी चोरी करने वालों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे विभाग के दफ्तर का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। हालत यह है कि कुल्लू शहर में कई लोगों को दूसरों के घरों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। मजेदार बात तो यह है कि आईपीएच विभाग के कार्यालय के आसपास भी लोगों ने टुल्लू पंप लगा रखे हैं, लेकिन विभाग इसके बाद भी खामोश बैठा है।
विज्ञापन
शहरवासियों संजय राजगौर, रजनी बौद्ध, जय बिहारी लाल भारद्वाज, प्रेम चंद, शकुंतला, सुमन, बीना, राजेश, देविंद्र कुमार, प्रमोद ठाकुर, मंजू और उर्मिला का कहना है कि शास्त्रीनगर, सर्किट हाउस के आसपास वाले क्षेत्रों, हनुमानी बाग, सरवरी सहित अन्य क्षेत्रों में टुल्लू पंप से पानी चोरी हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में उपायुक्त से भी शिकायत की है, इसके बावजूद आईपीएच विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इन लोगों का आरोप है कि जिस समय क्षेत्र के लिए पानी की सप्लाई होती है, उस दौरान क्षेत्र के कुछ लोग टुल्लू पंप के माध्यम से पानी स्टोर करते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला मुख्यालय में तैनात आईपीएच विभाग के बड़े अधिकारियों से भी मांग की है कि पानी चोरी करने वाले लोगों पर समय-समय पर छापामारी की जाए ताकि आम लोगों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े। लोगों ने विभाग को चेताया है कि यदि जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग का घेराव करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता सेसराम आजाद ने बताया कि यदि ऐसा हो रहा है तो क्षेत्रवासी आईपीएच विभाग के शिकायत कक्ष, जेई और विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।