{"_id":"57ea58f44f1c1b906c575d14","slug":"water-supply-in-kullu-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब हर महीने आएगा पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब हर महीने आएगा पानी का बिल
कुल्लू
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
भारी-भरकम पेयजल बिलों से मिलेगी निजात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पेयजल उपभोक्ताओं को अब भारी भरकम पानी के बिलों के भुगतान से निजात मिलेगी। इसके लिए आईपीएच महकमे ने नया फार्मूला तैयार कर अगले माह से इसे लागू करने की तैयारी में है। अक्तूबर माह से विभाग अब हर महीने का पानी बिल उपभोक्ताओं को देगा। आईपीएच ने एक मुश्त आ रहे हजारों रुपये के पानी बिल को देखते हुए उठाया कदम है। हालांकि इसको लेकर कई उपभोक्ताओं ने आईपीएच विभाग के लगाए गए पानी मीटरों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू भाजपा ने एक मुश्त आए हजारों पानी के बिलों पर ढालपुर में धरना प्रदर्शन भी किया था। हालांकि बिल अधिक आने की शिकायत करने वाले लोगों की संख्या 10 से 15 फीसदी है, लेकिन अब विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को एक मुश्त आ रहे भारी भरकम बिल से निजात देने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने सभी प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। इधर, आईपीएच कुल्लू के सहायक अभियंता सेस राम आजाद ने कहा कि विभाग के पास कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पानी के बिलों की बिलिंग को आउटसोर्स करने पर भी विचार किया जा रहा है। विभाग इस दिशा में भी काम कर रहा है। इस प्रक्रिया से विभाग को उपभोक्ता दोनों का फायदा होगा।
विज्ञापन
वहीं आईपीएच विभाग कुल्लू के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि अक्तूबर माह से शहर के पानी उपभोक्ताओं को हर महीने पानी के बिल आवंटित होंगे। शहर के आईपीएच उपभरोक्ता मनोज गौतम, उमा ठाकुर, राजेंद्र कुमार, सुनील, लाल चंद ठाकुर, जगदीश ठाकुर, हीरा लाल, डीएन कश्यप, उगम राम ठाकुर, टेक सिंह ने आईपीएच विभाग के इस कदम को सराहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आईपीएच मीटर लगने से उन्हें तीन माह का एक मुश्त बिल काफी ज्यादा लगने लग रहा है। ऐसे में हर माह बिल आने से उन्हें बिल चुकता करने में आसानी होगी। इससे घरेलू के साथ व्यवसायिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अब तक विभाग उपभोक्ताओं को तीन माह बाद बिल देता आ रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। तीन माह का एकमुश्त बिल अधिक आंका जा रहा है। यदि हर माह का बिल रूटीन पर आएगा तो यह सामान्य लगेगा। जिस पर विभाग अब नई प्रक्रिया अपना रहा है। वर्तमान में कुल्लू शहर में करीब 39 सौ पेयजल उपभोक्ता हैं। जिनमें से करीब 2500 उपभोक्ताओं के यहां पेयजल मीटर लग चुके हैं। यह प्रक्रिया केवल पानी के मीटर लगने वाले उपभोक्ताओं पर ही लागू रहेगी। अन्य पानी के मीटर लगाने की प्रक्रिया भी जारी है।