फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water entered the tents, mud outside the shops increased the problem

Kullu News: टेंटों में घुसा पानी, दुकानों के बाहर कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 05 Oct 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water entered the tents, mud outside the shops increased the problem
कुल्लू दशहरा में देवताओ के ​शिविर में घुसा बारिश का पानी।-संवाद
चार घंटे की बारिश ने दशहरा उत्सव में डाला खलल, देवलुओं का सामान भी भीगा
विज्ञापन

देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों के बाहर निकासी नालियां बनाते रहे देवलू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के चौथे दिन बारिश ने खलल डाल दिया। भारी बारिश का पानी देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में घुस गया।
साथ ही दुकानों के बाहर भी कीचड़ के तालाब बन गए। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। यह क्रम करीब 12 बजे तक चला। चार घंटे की बारिश के बाद मौसम खुला और धूप खिली। बारिश ने ढालपुर में देवताओं के अस्थायी शिविरों में बैठे देवी-देवताओं के साथ आए देवलुओं को परेशान किया। देवी-देवताओं के टेंट में बारिश का पानी घुस गया। देव समाज के लोगों को पानी रोकने के लिए टेंट के चारों ओर नालियां बनानी पड़ीं। हालांकि कई टेंटों के बाहर पहले से नालियां बनाई गई थीं लेकिन अधिकतर अस्थायी शिविर ऐसे थे जहां निकासी नालियां नहीं बनाई गई थीं। इससे अस्थायी शिविरों में पानी घुस गया और देवलुओं का सामान भीग गया।
प्रदर्शनी मैदान में कैनोपी में देवी-देवताओं के साथ आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कलाकेंद्र के पीछे सर्कुलर सड़क के दोनों ओर और पुराने स्टेट बैंक वाले मैदान में भी देवी-देवताओं के टेंट में पानी घुस गया। इसे रोकने के लिए टेंटों के बाहर देव समाज के लोग नालियां बनाते रहे। प्रदर्शनी मैदान में एक देवता के टेंट के पास सीवरेज का चैंबर भी ओवरफ्लो हो गया। इससे गंदा पानी देव समाज के लोगों के टेंट के भीतर घुस गया। हालांकि, इस टेंट में देवता विराजमान नहीं थे। यह टेंट देवताओं के साथ आए लोगों के रहने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन

--

जगह-जगह तालाब बनने से बढ़ी लोगों की परेशानीबारिश के चलते कारोबारियों को भी परेशान होना पड़ा। कारोबारियों की दुकानों में बारिश का पानी आ गया। दुकानों के बाहर कीचड़ बन गया। जगह जगह पानी के तालाब बन गए हैं। इससे कारोबारियों के साथ खरीदारी करने आए लोगों को भी दुकानों तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाओं और बच्चों को कीचड़ से गुजरना काफी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोपहर बाद कम दिखी लोगों की भीड़
दोपहर बाद मौसम साफ होने से देव समाज के लोगों, कारोबारियों और आम जन मानस को काफी राहत मिली लेकिन मैदान में बारिश से बनी कीचड़ की स्थिति लोगों को दिनभर सताती रही। बारिश होने के कारण दोपहर बाद भी उत्सव मैदान में लोगों की भीड़ बहुत कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed