फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water and sewerage bills will be issued online

Kullu News: पानी और सीवरेज के ऑनलाइन जारी होंगे बिल

Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Water and sewerage bills will be issued online
कुल्लू। अब पानी और सीवरेज के उपभोक्ताओं को बिल लेने या जमा करने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग अब ऑनलाइन ही पानी के बिलों को जारी करने जा रहा है। इसको लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द जिला मुख्यालय के 14,000 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। विभाग ने मनाली में ऑनलाइन बिल जारी का काम शुरू कर दिया है। इसे शहर के लोगों को पानी व सीवरेज के बिलों को जमा करने में राहत मिलेगी और उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग ऑनलाइन सिस्टम को लागू करने के लिए एनआईसी के साथ काम कर रहा है। हालांकि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण इलाकों में पानी की बिलाें को माफ कर दिया है लेकिन अब शहर के उपभोक्ताओं को जलशक्ति विभाग ऑनलाइन बिल की सुविधा देने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सभी सर्किलों को पानी व सीवरेज के बिलों का ऑनलाइन लेन-देन करने के निर्देश दिए हैं। जलशक्ति विभाग मनाली के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि मनाली में जुलाई 2023 से ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर दिया है। इसमें लोगों को बिल भी ऑनलाइन दिए जा रहे है और लोग बिल भी ऑनलाइन भर रहे हैं। कहा कि इसे मनाली के 2,500 उपभोक्ताओं को सुविधा मिल रही है। सात माह के भीतर मनाली में ऑनलाइन बिलिंग के जरिए 60 लाख रुपये की राशि जमा हुई है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि मनाली के बाद कुल्लू में भी इसकी प्रक्रिया चल रही है। कहा कि शहर के करीब 14,000 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सरकार के आदेश पर सभी सर्किल पर जलशक्ति विभाग ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed