{"_id":"62b73f1e539e1d47d368b45f","slug":"waiting-for-kejriwal-dancing-and-singing-in-the-sun-kullu-news-sml4132653162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में नाचते-गाते किया केजरीवाल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में नाचते-गाते किया केजरीवाल का इंतजार
विज्ञापन
कुल्लू में आप की तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता नाटी डालते हुए। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान दो घंटा देरी से कुल्लू पहुंचे, लेकिन लोग तपती धूप में नाचते-गाते उनके आने का इंतजार करते रहे।
चार घंटे तक पुरुषों के साथ महिलाओं ने कॉलेज गेट के मुख्य चौक पर नाली डाली। समय सुबह 10:00 बजे, दिन शनिवार, स्थान कॉलेज गेट कुल्लू। आम आदमी पार्टी के सभी नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में साथ लेकर कुल्लू पहुंचे। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ केजरीवाल और भगवंत मान के नारे लगाते हुए कुल्लू पहुंचे।
10:30 बजे से कार्यकर्ता और समर्थक बसों से पहुंचने शुरू हुए। कॉलेज गेट के साथ वाली पार्किंग में बसें रुकी। बस से उतरकर वे हाथों में झंडा लेकर नाटी होने वाले स्थान के लिए गए। यहां पर बंजतरी और नरसिंगे बजाने वाले पहले से पहुंच गए थे। लगभग 11:00 बजे पुरुषों ने नाटी डालनी शुरू की। इसमें महिलाएं भी भारी संख्या में शामिल हुई। देखते ही देखते संख्या बढ़ती गई और लोग ढोल-नगाड़ों की थाप और नरसिंगों की स्वरलहरियों पर झूमते रहे और दोनों मुख्यमंत्रियों के आने का इंतजार किया। नाटी दोपहर बाद 2:00 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
12:00 बजे तक कॉलेज गेट लोगों की भीड़ से पैक हो गया। तिरंगा यात्रा में सवार होने वाला वाहन भी तैयार था। 1:00 बजने पर सुरक्षा की दृष्टि से जवानों ने लोगों के बैग की तलाशी ली। इस दौरान केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी जारी रही। लगभग 2:00 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान कुल्लू पहुंचे। उन्होंने 2:10 मिनट पर कॉलेज गेट से ढालपुर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली।
40 बसों में सवार होकर कुल्लू पहुंचे लोग
शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोग 40 निजी बसों में सवार होकर आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। सभी बसों और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, जबकि अधिकांश लोग अपने निजी वाहनों और टैक्सियों से आए। तिरंगा यात्रा में पहुंचे दिनेश कुमार, महेश ठाकुर, योगराज और भीमसेन का कहना है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहली बार कुल्लू आए हैं। वे उन्हें देखने और समर्थन देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आप नई सोच के साथ विस चुनाव लड़ेगी।