फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   voting

मनाली में 61.12 प्रतिशत मतदान

Sun, 10 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, कुल्लू Updated Sun, 10 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
voting

4023 मतदाताओं की नगर परिषद मनाली में 2459 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सात वार्डों की नप मनाली में 61.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। उम्मीद जताई जा रही थी कि भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने के चलते चुनाव की प्रतिशतता 70 से ऊपर जा सकती है।

विज्ञापन


लेकिन, शाम तीन बजे तक हुए मतदान में यह प्रतिशतता 61 में ही सिमट कर रह गई। नप मनाली के सात वार्ड में 4023 मतदाता हैं, जिनमें 2257 पुरुष और 1766 महिलाएं हैं। इनमें से 1397 पुरुष और 1062 महिलाओं ने वोट डाले। सुबह 11 बजे तक 28.41 प्रतिशत, जबकि एक बजे तक 51.77 मतदान हो चुका था। उम्मीद जाहिर की जा रही थी कि दोपहर बाद मतदान की गति तेज होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पर्यटन नगरी मनाली के लोगों ने ग्रामीणों के मुकाबले मतदान में कम उत्साह दिखाया। नगर परिषद मनाली के वार्ड एक में 288 पुरुष और महिलाएं 277 हैं। इनमें से 273 ने मतदान किया। वार्ड  दो में मतदाताओं की संख्या 572 है। इनमें 322 पुरुष और 250 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


यहां कुल 348 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें से 203 पुरुष और 145 महिलाओं ने वोट डाले। वार्ड तीन में 424 वोटर हैं। इनमें 288 पुरुष और 186 महिलाएं हैं। यहां 148 पुरुषों और 111 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वार्ड 4 में 792 वोटर हैं। इनमें 471 पुरुष और 321 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 476 ने वोट डाले। वार्ड पांच में 576 मतदाताओं में 355 पुरुष और 221 महिलाएं हैं। इनमें से 402 ने वोट डाले। वार्ड छह में 530 मतदाता हैं। इनमें 290 पुरुष और 240 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से कुल 342 वोट पड़े, जिनमें 184 पुरुष और 158 महिलाओं ने वोट डाले। वार्ड 7 में 564 मतदाताओं में 293 पुरुष और 271 महिलाएं हैं। इनमें से कुल 359 मतदाताओं ने मतदान किया। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने को सभी इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed