फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vocational teachers will learn automotive safety

Kullu News: वोकेशनल शिक्षक सीखेंगे ऑटोमोटिव सुरक्षा

Wed, 25 Sep 2024 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Vocational teachers will learn automotive safety
अटल सदन और छात्र स्कूल में दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल सदन और शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में प्रदेश के वोकेशनल शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के पांच जिलों के 112 वोकेशनल शिक्षक ऑटोमोटिव और निजी सुरक्षा का प्रशिक्षण लेकर अपने संबंधित विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उन्हें दक्ष बनाएंगे। इससे पहले दो चरणों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के वोकेशनल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

तीसरे चरण में पांच जिलों सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी और ऊना के वोकेशनल शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चौहान ने किया। उन्होंने विभिन्न जिलों के वोकेशनल शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का काम विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन कर उन्हें दक्ष बनाना है। इस संबंध में वोकेशनल कार्यशाला के समन्वयक डॉ. अमित मेहता ने कहा कि 27 सितंबर तक चलने वाली इस प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को ऑटोमोटिव और सुरक्षा उपकरणों का संचालन और उपयोग की तकनीक सिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अटल सदन मेें निजी सुरक्षा के 56 और छात्र विद्यालय में ऑटोमोटिव विषय के 56 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed