फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vijay thakur won gold medal in national bodybuilding competition

Kullu News: मनाली के विजय ठाकुर ने राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 15 Jul 2024 01:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 01:23 PM IST
सार

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मनाली के काइस गांव निवासी  विजय ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन
Vijay thakur won gold medal in national bodybuilding competition
विजय ठाकुर ने राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मनाली के काइस गांव निवासी  विजय ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलियन फेडरेशन आई कंपीट नैचुरल (आईसीएन) के तत्वाधान में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग जगहों से लगभग 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


काईस गांव के रहने वाले विजय ठाकुर विजय फिटनैस कलब के मालिक और मास्टर ट्रेनर हैं। इस प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी में उन्होंने स्वर्ण पदक और मैन्स फिजिक्स में कांस्य पदक हासिल किया। विजय ठाकुर दो जिम भी चला रहे हैं। जिनमें एक रामशिला और दूसरा पतलीकुहल में स्थित है। विजय ठाकुर युवाओं को फिट रहने और नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं । विजय ठाकुर की इस सफलता से काईस गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed