{"_id":"69d217f8ee294927ab03dff6","slug":"video-himachal-avalanche-falls-from-pir-panjal-near-atal-tunnel-north-portal-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल से गिरा हिमखंड, पर्यटकों तक पहुंचा बर्फीला गुब्बार, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल से गिरा हिमखंड, पर्यटकों तक पहुंचा बर्फीला गुब्बार, देखें वीडियो
Sun, 05 Apr 2026 01:38 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:38 PM IST
सार
रविवार सुबह अचानक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप पीर पंजाल की चोटी से हिमखंड गिर गया। तेज बर्फीला गुब्बार पर्यटकों तक पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर और वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल से गिरा हिमखंड
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप पीर पंजाल की चोटी से रविवार सुबह अचानक हिमखंड खिसकने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कुछ पर्यटक चंद्रा नदी के पार मनाली-लेह हाईवे पर बर्फ के बीच मस्ती कर रहे थे। हिमखंड गिरने से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उससे उठा तेज बर्फीला गुब्बार पर्यटकों तक पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमखंड के गिरते ही तेज गर्जना के साथ बर्फ का तूफान तेजी से नीचे की ओर बढ़ा, जिसे देख लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। दो दिन पहले ही सीमा सड़क संगठन की सिफारिश पर लाहौल स्पीति प्रशासन ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से सटे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
बीआरओ ने इस क्षेत्र में हिमखंड गिरने की आशंका जताई थी, जिसे देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए थे। उपायुक्त किरण भड़ाना ने पर्यटकों से अपील की है कि वह प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन