फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles stuck for hours due to closure of highway, passengers upset

Kullu News: हाईवे बंद रहने से घंटों फंसे रहे वाहन, यात्री हुए परेशान

Fri, 23 Aug 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck for hours due to closure of highway, passengers upset
मनाली-लेह मार्ग पर हुए भुस्खलन के कारण मार्ग बंद होने से लगी वाहनों की लंबी वाहने।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। मनाली-लेह मार्ग के बंद होने से यात्री घंटों वाहनों में फंसे रहे। धुंधी से अटल टनल और सोलंगनाला की ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मनाली से लाहौल और लाहौल की ओर से मनाली आ रहे लोग जाम में फंसे रहे। जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण हाईवे में स्नो गैलरी के पास मलबा आ गया। साथ ही धुंधी में भूस्खलन हुआ। इस कारण मनाली-लेह हाईवे करीब सात घंटे बंद रहा। वीरवार रात करीब दो बजे हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया था जिसे सुबह नौ बजे एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग पर अक्सर भूस्खलन हो रहा है। बीते सोमवार सुबह भी भारी चट्टान गिरने के कारण धुंधी में यातायात अवरुद्ध हो गया था। लगभग दो घंटे तक सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए थे। अब ताजा घटनाक्रम में वीरवार रात करीब दो बजे भारी बारिश होने के कारण अटल टनल से कुछ पीछे बनी स्नो गैलरी मलबे से भर गई। धुंधी में भी भूस्खलन हो गया। सुबह अपने घरों से निकले लोग सड़क में फंस गए। धुंधी से अटल टनल और सोलंगनाला की और वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सैकड़ों वाहन सड़क पर ही फंस गए। हालांकि सुबह ही सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया था लेकिन मलबा अधिक होने के कारण स्नो गैलरी को खाली करने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed