फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles parked on the roadside have stopped the speed, traffic jam is also testing us a lot

Kullu News: सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, जाम भी खूब ले रहा परीक्षा

Mon, 24 Mar 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Mar 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the roadside have stopped the speed, traffic jam is also testing us a lot
अटल टनल के नोर्थ पोर्टन के पास लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम। संवाद
सड़क किनारे खड़े अटल टनल आने वाले पर्यटकों के वाहन बढ़ा रहे हैं लोगों की दिक्कत
विज्ञापन

पार्किंग न होने से बढ़ीं परेशानियां, लोग बोले- जाम में मरीज फंस जाए तो जा सकती है जान

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पर्यटकों का अटल टनल से होकर लाहौल की तरफ आना स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से आगे सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा होने से घंटों जाम लग रहा है।
कुल्लू से लाहौल-पांगी-किलाड़ और लाहौल से कुल्लू की ओर आने-जाने वाले लोग जाम में फंस रहे हैं। ऐसे में अगर कोई रेफर मरीज जाम में फंस जाए तो जान पर आफत आ सकती है। सोमवार को भी सड़क के दोनों किनारों पर पर्यटकों के हजारों वाहन खड़ा रहे। इससे अटल टनल के भीतर भी आधा घंटे तक करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से आगे सिस्सू की ओर मनाली-लेह हाईवे में घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक अटल टनल से निकलते ही टैक्सी चालक वाहनों को सड़क के दोनों किनारों पर खड़े कर रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। टैक्सी चालक टशी, रंजीत और सोहन ने बताया कि नॉर्थ पोर्टल के बाहर सिस्सू के तरफ पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों ओर अभी भी बर्फ होने के कारण वाहनों को पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। जाम का सबसे अधिक खामियाजा लाहौल और पांगी-किलाड़ के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश, मानदासी, धर्मचंद और सुरेश ने कहा कि जाम स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। जिप सदस्य कुंगा बौध, पूर्व पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार और पूर्व जिप सदस्य तंजिन कारपा ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि पहले अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक सड़क की रेकी करे। इसके बाद जहां वाहन खड़ा करने की उचित जगह है, वहां मशीनाें की मदद से बर्फ हटाकर अस्थायी पार्किंग बनाई जाए। उधर, लाहौल-स्पीति के उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन उपलब्ध जगह पर पार्किंग की व्यवस्था करेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed