फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles not allowed to go beyond Solanganala due to snowfall

Kullu News: बर्फबारी से सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिए वाहन

Fri, 01 Mar 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 01 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicles not allowed to go beyond Solanganala due to snowfall
मनाली से लाहौल का संपर्क फिर कटा, अटल टनल बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के ऊंचे इलाकोें में सुबह से बर्फबारी हो रही है। शहर में हल्की बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है। बर्फबारी के कारण अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। दोपहर तक फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल तक पहुंचे थे लेकिन दोपहर बाद सभी वाहनों को मनाली की ओर भेजा गया। अटल टनल बंद होने से एक बार फिर लाहौल घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है।
मनाली से सटे ढुंगरी, ओल्ड मनाली आदि गांवों में तीन सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए फिर बंद हो गया है। पुलिस ने वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं दी है। इसके लिए पुलिस ने सोलंगनाला में बैरियर लगा दिया।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सोलंगनाला और अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी हो रही है। दोपहर तक वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया लेकिन अधिक बर्फबारी होने के कारण दोपहर बाद सोलंगनाला और अटल टनल की ओर गए सभी वाहन वापस मनाली भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल टनल यातायात के लिए बंद कर दी है। उधर, मनाली के आसपास के इलाकों के साथ सोलंगनाला में हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबारी भी गदगद हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed