फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles kept crawling on the roads of Manali all day long

Kullu News: मनाली की सड़कों पर दिनभर रेंगते रहे वाहन

Fri, 24 May 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling on the roads of Manali all day long
पुलिस जवानों की कमी से जाम से निपटना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

मनाली से बाहंग, हिडिंबा मंदिर तक लगी लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों के उमड़ने से जाम की स्थिति रही। दिनभर वाहन रेंगते रहे। वीरवार से शुक्रवार सुबह तक रिकार्ड 2600 वाहन मनाली पहुंचे। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस जवानों की कमी के कारण जाम से निपटना मुश्किल हो गया है।
लोकसभा चुनाव के कारण इस साल अतिरिक्त पुलिस जवान मनाली नहीं पहुंचे हैं। लगभग 20 पुलिस जवान मनाली शहर, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली, सिमसा मार्ग, सोलंगनाला मार्ग में यातायात नियंत्रण संभाले हुए हैं। रोहतांग की यातायात व्यवस्था भी महज चंद पुलिस जवानों के हवाले है। 26 मई के बाद इनमें से भी अधिकतर जवान चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। इससे यातायात व्यवस्था और चरमरा जाएगी। शुक्रवार को वोल्वो बस स्टैंड से फोरलेन पुल होते हुए वाहंग तक वाहनों की लाइन लग गई। हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और वशिष्ठ मार्ग पर भी वाहन दिनभर रेंगते रहे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बच्चों को स्कूल लेकर जाने वाली बस गंतव्य तक नहीं पहुंची। तीन बजे घर पहुंचने वाले स्कूली बच्चे छह बजे घर पहुंचे। दिनभर स्कूली बच्चे जाम में फंसे रहे। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने सवाल उठाया कि मनाली के जाम के लिए जिम्मेदार कौन है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस जवानों की वीआईपी ड्यूटी लगी है। मनाली में लगभग 20 जवान यातायात नियंत्रण का जिम्मा संभाले हुए है। 26 मई के बाद चुनाव ड्यूटी के कारण यह संख्या और कम हो जाएगी। फिर भी जाम से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed