फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicle broke down in Khalada drain, jammed

Kullu News: खलाड़ा नाला में वाहन खराब, लग गया जाम

Sat, 12 Oct 2024 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicle broke down in Khalada drain, jammed
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। दशहरा से पहले ही वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुल्लू शहर की सड़कों में जाम लगने लगा है। सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं और वाहन चालकों, सवारियों के साथ राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार रात को करीब दो घंटे जाम लगा रहा। जाम के चलते रामशिला से भुंतर और भुंतर से कुल्लू की ओर आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी लगघाटी के लोगों को उठानी पड़ी। वीरवार देर शाम लगघाटी की मुख्य सड़क पर खलाड़ा नाला नामक स्थान पर वाहन खराब हो गया था। इसके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क पर खलाड़ा नाला के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। भुट्ठी चौक से लगघाटी की ओर जाने वाले वाहन नहीं जा पाए, जिसके कारण कुल्लू की मुख्य सड़क पर भी करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

इससे शहर में करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही में परेशानी बनी रही। शु्क्रवार को भी दिन के समय वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सरवरी से गांधीनगर तक वाहनों की रफ्तार बार-बार थमती रही। सड़क पर वाहन पूरा दिन रेंगते रहे। इस संबंध में एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्र ने कहा कि ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए जगह-जगह पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed