फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vegetables spoil the kitchen budget of housewives

Kullu News: सब्जियों ने बिगाड़ा गृहणियों की रसोई का बजट

Wed, 15 Oct 2025 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
Vegetables spoil the kitchen budget of housewives
हेमा शर्मा, माहिश, कुल्लू
पालक ने लगाया शतक, हरा मटर 200 के पार, फलों के दाम भी बढ़े
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता बोले- लोकल सब्जियों कम आने से हुई दामों में बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। त्योहारी सीजन के बीच सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। मटर, फूलगोभी, भिंडी से लेकर अन्य सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं। मटर 200 के पार हो गया है। सब्जियों के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी से गृहिणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। मजबूरी में लोगों को महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। जिले में मटर 240 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। पालक 100 रुपये, आलू 30 से 40, प्याज 40, टमाटर 50 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। इसके साथ ही शिमला मिर्च 120, गाजर 60, भिंडी 80, बैंगन 50, फ्रांसबीन 80, खीरा 50 से 60 रुपये, मूली 50, सुकैश 70, फूलगोभी और बंदगोभी 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो के बीच बाजार में मिल रही है।
वहीं सेब 80, अनार 100 रुपये, अमरूद 160 रुपये प्रतिकिलो और केला 100 रुपये दर्जन बिक रहा है। खास बात यह है कि तीन सप्ताह पहले तक कुल्लू की सब्जी मंडियों में आने वाली फूलगोभी महज 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी। सब्जी विक्रेता पप्पू ने कहा कि इन दिनों लोकल सब्जियों की खेप कम आ रही है। बाहर से सब्जियां आने के कारण दामों पर असर पड़ा है। आने वाले दिनों में दाम कम होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
आटा, चावल और दालें तो पहले से ही महंगी हैं। अब सब्जियों के दाम बढ़ने से महीने भर का रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। हरा मटर जहां पहले एक किलो खरीदते थे। अब आधा किलो से ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लता ठाकुर, बंजार, कुल्लू
बाक्स
महंगी सब्जियों ने त्योहार के जायके को फीका कर दिया है। सब्जियां सस्ती होती हैं तो इनमें से कुछ पैसे गृहणियां बचा लेती हैं। महंगाई के दौर में इसी तरह से छोटी-छोटी बचत करती हैं। महंगी सब्जियां होने से बचत नहीं हो पा रही हैं। -हेमा शर्मा, माहिश, कुल्लू

हेमा शर्मा, माहिश, कुल्लू

हेमा शर्मा, माहिश, कुल्लू

हेमा शर्मा, माहिश, कुल्लू

हेमा शर्मा, माहिश, कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed