फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vaccination campaign picks up pace

टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign picks up pace
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। तीन दिन से जिले में वैक्सीनेशन अभियान दो गुना गति से चल रहा है। जिले में अभी तक 2.60 लाख लोगों को पहली डोज लग गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से अधिक सभी 3.28 लाख लोगों को 14 अगस्त तक पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। विभाग जिला अस्पताल से लेकर उपस्वास्थ्य केंद्र में टीका लगा रहा है। चार दिन पहले 25 से 30 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण हो रहा था। लेकिन अब 70 से 80 स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन हो रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने 14 अगस्त तक जिले के सभी लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। दो से पांच अगस्त तक कुल 10003 लोगों का टीकाकरण किया है। छह से लेकर दस अगस्त तक 20765 लोगों का टीकाकरण किया है। 85 हजार लोगों को पहली के साथ दूसरी खुराक भी दे दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिला कुल्लू में कुल पात्र लोग 3.28 लाख को टीका लगेगा।
विज्ञापन

14 तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द
कुल्लू। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियों को रद कर दिया है। विभाग के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया है। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि विभाग के करीब 800 कर्मचारी इस अभियान में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए आगे आएं लोग
कुल्लू। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि रोजाना छह हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। अभी करीब 50 हजार लोगों को पहली डोज लगाने का काम शेष है। उन्होंने जिलावासियों से टीका लगाने के आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed