फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Use internet with caution and caution: Rahul

सतर्कता और सावधानी से करें इंटरनेट का उपयोग : राहुल

Wed, 12 Feb 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Feb 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
Use internet with caution and caution: Rahul
बोले-ऑनलाइन जोखिम और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल स्पीति)। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र लाहौल-स्पीति ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। उपायुक्त सभागार में हुई कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट का उपयोग हर फील्ड में किया जा रहा है और इंटरनेट ने घर पर बैठे कई प्रकार की सुविधाओं व सेवाओं तक आम जनता की पहुंच सुलभ की है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग सतर्कता व सावधानी के साथ करना चाहिए ताकि किसी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी ना हो सके। उन्होंने कहा कि सभी उम्र के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन जोखिम और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने और साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने की वर्तमान में बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष, सुरक्षित इंटरनेट दिवस एक साथ बेहतर इंटरनेट के लिए थीम के तहत मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों के बीच जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देते हुए सुरक्षित ऑनलाइन प्रथाओं, साइबर स्वच्छता, प्रमुख साइबर खतरों और प्रभावी शमन रणनीतियों के बारे में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जगदीप शर्मा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग कैसे सुरक्षित तरीके से करें और सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, मुख्य चिकित्सा आधिकारी डा. रोशन लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुश्विंद्र ठाकुर, जिला विकास अधिकारी पारूल कटियार, जिला पंचायत अधिकारी सचिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed