फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Under-14 sports competition started in Kais, Baragran and Pujali

काईस, बड़ाग्रां और पुजाली में अंडर-14 प्रतिस्पर्धा शुरु

Wed, 29 Jun 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Under-14 sports competition started in Kais, Baragran and Pujali
जिले की काईस स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में अगले दौर में पहुंची टीम। संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खराहल/पतलीकूहल/बंजार। कबड्डी के दूसरे राउंड में रायसन, बाशिंग, भुट्टी, एवरग्रीन सेऊबाग स्कूल पहुंचे हैं। खो-खो में दोउघरी, भूमतीर, डुघीलग, पीज और वॉलीबाल में सोयल, शिरढ़, भुट्टी ने भी अगले दौर में जगह बनाई है।
जिले के काईस, बड़ाग्रां बिहाल और पुजाली में अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को हुआ। तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन के मैच हो रहे हैं। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीमें दमखम दिखा रही हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस स्थित सेऊबाग में कुल्लू खंड-दो की प्रतिस्पर्धा हुई। इसका शुभारंभ नग्गर खंड समिति के अध्यक्ष कुंदन लाल ने किया है। प्रतिभागियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने बताया कि इस स्पर्धा में 27 स्कूलों के करीब 400 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उधर, विकास खंड नग्गर की प्रतियोगिता बुधवार को बड़ाग्रां बिहाल में शुरू हुईं। इसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने किया। इसमें नग्गर खंड के 20 स्कूलों के करीब 255 छात्र भाग ले रहे हैं। स्थानीय स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष लाल चंद कटोच और स्कूल के मुख्याध्यापक प्रेम शर्मा ने बताया कि कबड्डी में मनाली ने नग्गर, जाणां ने गुशाल, अरछड़ी ने हलाण-दो और लराकेलों ने जगतसुख को मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल में मनाली, कटराईं व प्रीणी, बैडमिंटन में मनाली, पलचान और प्रीणी दूसरे दौर में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में गुशैणी स्कूल ने मारी बाजी
पुजाली में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई है, जिसका शुभारंभ विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया है। प्रतिभागियों ने सबसे पहले मार्चपास्ट किया है। पुजाली में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी में गुशैणी ने एमपीएस स्कूल गुशैणी को मात दी। खार ने बंजार और जीएचपीएस बंजार ने रैला को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वॉलीबाल में बाहु ने सैंज, बंजार ने चनौण और गुशैणी ने पलाहच को हराया। खो-खो में सारी, कोटला व कनोन ने अगने दौर में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। विधायक ने स्कूल में विज्ञान के ग्यारहवीं व बारहवीं की कक्षाएं शुरू करने का जल्द आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed