फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Umeed ki Mashal : 4.5 lakh donation collected to lift water 2 kilometre high from Chandra river in Kelong lahaul Spiti

पहल : साढ़े चार लाख का चंदा जुटाकर चंद्रानदी से खेतों तक पहुंचाया पानी

Sun, 26 Jun 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Umeed ki Mashal : 4.5 lakh donation collected to lift water 2 kilometre high from Chandra river in Kelong lahaul Spiti
अशोक राणा
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। सदानीर चंद्राभागा की नदी के पानी से हिमाचल में पहली बार लाहौल घाटी के खेतों की सिंचाई होगी। लोगों ने अपने स्तर पर लाखों का चंदा जुटाकर शुक्रवार से नदी से खेतों तक पानी पहुंचाया। हिमाचल में अभी तक इस नदी के पानी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।
सूखे जैसे हालात के बीच जनजातीय लाहौल घाटी के पांच गांव के लोगों ने पहल कर साढ़े चार लाख रुपये का चंदा जुटाकर चंद्राभागा नदी का पानी करीब दो किमी ऊंचाई पर लिफ्ट कर खेतों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को घाटी के सबसे सूखाग्रस्त जैसे इलाकों में शुमार तांदी और सुमनम गांव के लिए चंद्राभागा नदी का पानी लिफ्ट कर खेतों तक पहुंचाने में कामयाबी मिली है। सूखे जैसे हालातों के कारण तांदी, अपर सुमनम, लोअर सुमनम, फुंकयर और बोगटा गांव में नकदी फसलें खेतों में ही सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास में जन सहयोग योजना के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना पर करीब 27 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसके लिए खुद ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर करीब साढे़ चार लाख रुपये जुटाए हैं। इस उठाऊ पेयजल योजना से तांदी पंचायत की लगभग 1,500 बीघा भूमि सिंचित होगी। तांदी पंचायत के प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि सिंचाई योजना को शुरू करने से पहले बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा पाठ किया।
सुमनम गांव के पास एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाला अंडरग्राउंड टैंक बनाया गया है, जहां कूहलों व पाइपों से पानी को खेतों में पहुंचाया गया है। हालांकि लोगों की पहल के बाद विकास में जन सहयोग योजना के तहत सरकार ने पंचायत के खाते में 15 लाख की पहली किस्त भेजी है।
किसान विजय, राकेश, राजेश व अरविंद ने कहा कि पिछले कई सालों से सर्दी के मौसम में पर्याप्त बर्फबारी नहीं होने से प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं। इस कारण सिंचाई के लिए पानी की किल्लत बढ़ गई थी। कहा कि मंत्री डॉ. मारकंडा ने विकास में जन सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक निधि से बजट जारी कर ग्रामीणों की मदद की है। संवाद

किसानों ने कुल बजट की 15 फीसदी रकम की दान : मारकंडा
कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा तैयार है। तांदी पंचायत के तांदी, अपर सुमनम, लोअर सुमनम, फुंकयर और बोगटा मे पानी की कमी को लेकर किसानों ने शिकायत की थी। हालात को देखते हुए विकास में जन सहयोग कार्यक्रम के तहत उठाऊ पेयजल योजना के लिए तत्काल बजट का प्रावधान किया गया। इस योजना के तहत किसानों ने कुल बजट की 15 फीसदी रकम खुद दान किया है। कहा कि सूखे जैसे हालात से जूझ रहे घाटी के अन्य गांवों में उठाऊ पेयजल स्कीम के तहत पानी पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed