फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ultrasound service started in regional hospital kullu

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू

Fri, 19 Apr 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound service started in regional hospital kullu
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अल्ट्रासाउंड के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक सप्ताह बाद अल्ट्रासाउंड सेवाएं आरंभ हो गई हैं। अस्पताल में पहले दिन शुक्रवार को 48 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। इनमें ज्यादातर गर्भवती महिलाएं रहीं, जिनके रुटीन अल्ट्रासाउंड होने थे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं की परेशानी कम हुई है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश के बाद शुक्रवार से ज्वाइन करने पर मरीजों को राहत मिली है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना औसतन 50 से 60 मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है। क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट 12 से 18 अप्रैल तक अवकाश पर रहे। अल्ट्रासाउंड न हो पाने के कारण मरीजों और तीमारदारों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। कुल्लू अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने गड़सा से पहुंची मरीज सीमा ठाकुर ने कहा कि चिकित्सकों ने उसे अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

अस्पताल से उन्हें 19 अप्रैल की डेट मिली थी। रेडियोलॉजिस्ट मिलने से अल्ट्रासाउंड हो पाया है। रायसन की मरीज आशु ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हेें जो तिथि दी गई थी, उस तिथि में अल्ट्रासाउंड हो पाया है। मरीज रमना, नेहा, सोनिका, मोहित, सोमदेव ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलने से राहत मिली है। कहा कि अस्पताल प्रबंधन को एक ओर रेडियोलॉजिस्ट तैनात करना चाहिए। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट ने अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। अस्पताल में शुक्रवार को 48 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
1500 से 2000 में हो रहा अल्ट्रासाउंड
जिले में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात है। अन्य सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इस कारण मनाली, बंजार, भुंतर, सैंज आदि क्षेत्रों से मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने कुल्लू अस्पताल आना पड़ता है। मरीज अधिक होने के कारण दो से ढाई महीने की तारीख मिलती है। मजबूरन मरीजों को निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। इसके लिए 1500 से 2000 रुपये देने पड़ रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed