फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ultrasound is not being done in Jari, date is being available in Kullu also

Kullu News: जरी में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, कुल्लू में भी मिल रही तारीख

Wed, 10 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound is not being done in Jari, date is being available in Kullu also
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में सुविधा न होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

10 से अधिक पंचायतों के लोग 40 किमी दूर कुल्लू जाने को मजबूर
सप्ताह में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट भेजने की भी नहीं मिल रही सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी की 10 पंचायतों के लोग अल्ट्रासाउंड के लिए 40 किलोमीटर दूर कुल्लू की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। जरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। यहां के बाशिंदे काफी लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं
सीएचसी जरी में कुल्लू अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में एक दिन सेवाएं देने के लिए भेजा जाना था। जरी में लोगों को सप्ताह में एक दिन ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी थी लेकिन अब न तो लोगों को एक दिन और न ही अन्य दिनों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। अगर स्वास्थ्य विभाग यहां पर अल्ट्रासाउंड टेस्ट शुरू करता है तो ग्राम पंचायत रतोचा, जल्लुंग्रा, पुंथल, बरशैणी, मणिकर्ण, पीणी, तलपीणी, मलाणा सहित अन्य पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी लेकिन स्वास्थ्य विभाग लोगों को सुविधा प्रदान करवाने में असफल रहा है।
विज्ञापन

घाटीवासी दिनेश कुमार और गुलाब चंद ने कहा कि मणिकर्ण के घाटी लोग उपचार के लिए सीएचसी पहुंचते हैं। जब उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कुल्लू अस्पताल जाने के लिए कहा जाता है तो मरीजों को निराश होना पड़ता है। कुल्लू अस्पताल में भी एक रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण यहां तारीख मिलती है। अगर उन्हें मणिकर्ण घाटी की एकमात्र सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाए, तो घाटी के लोगों के समय के साथ उनका धन भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अल्ट्रासाउंड मशीन का एक पुर्जा खराब हो गया है, जिसे दुरुस्त करने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। मशीन दुरुस्त होने के बाद सीएचसी में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।-डॉ. नीलम शर्मा बीएमओ जरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed