फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ultimatum to guerrillas till 20 April

Kullu News: गुरिल्लाओं को 20 अप्रैल तक अल्टीमेटम

Mon, 07 Apr 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 07 Apr 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum to guerrillas till 20 April
मामले की सूची में रहना है या नहीं दें जवाब : ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक से स्वयंसेवी गुरिल्लाओं का नदारद रहना और बैठक में उपस्थिति कम होना चिंता का विषय है। नदारद रहने वाले गुरिल्ला स्वयं सेवी सुनिश्चित करें कि उन्हें उच्च न्यायालय दिल्ली में चल रहे मामले का हिस्सा रहना है या नहीं।

अगर वे मामले का हिस्सा रहने चाहते हैं तो 20 अप्रैल तक सूची में नाम दर्ज करवाएं। ऐसा न करने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यह बात अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कही। जिला मुख्यालय ढालपुर में सोमवार को एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य उच्च न्यायालय में चल रहे मामले की सूची को अंतिम रूप देना रहा, लेकिन कुछ सदस्यों के नदारद रहने से सूची फाइनल नहीं हो पाई। ऐसे में नदारद रहने वालों को 20 अप्रैल तक अल्टीमेटम दिया है। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ स्वयं-भू नेता अलग से याचिका लगा रहे हैं, जो गुरिल्लाओं के हक में नहीं है। उन्होंने स्वयं-भू नेताओं से ऐसा न करने का आग्रह किया है, जिससे गुरिल्लाओं के मामले में आपत्ति लगने से नुकसान हो सकता है। उन्होंने गुरिल्लाओं से अपील की है कि वे स्वयं-भू नेताओं के झांसे में न आए और संयम से काम लें। इस दौरान आंगमो देवी, अनूप राम, राम सिंह, मनसुख, पन्ना लाल, राम प्रकाश, सोभा राम, भुवनेश्वरी, दीप लता और वीना देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed