फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two rooms will be built at Tahuk School with Rs 21 lakh.

Kullu News: टाहुक स्कूल में 21 लाख रुपये से बनेंगे दो कमरे

Fri, 24 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 24 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Two rooms will be built at Tahuk School with Rs 21 lakh.
लाडा के तहत 21 लाख रुपये स्वीकृत, अब दूर होगी विद्यार्थियों की परेशानी
विज्ञापन

दो किस्तों में मिलेगी राशि, स्कूल पहुंचने के लिए पैदल करना पड़ता है सफर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के प्राइमरी स्कूल टाहुक में दो कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लाडा के तहत 21 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। प्राइमरी स्कूल के दो कमरों का निर्माण होने से विद्यार्थियों को सर्दियों के दिनों परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह राशि दो किस्तों में जारी होगी।

पहली किस्त 10 लाख रुपये की होगी। इसके बाद दूसरी किस्त जारी की जाएगी। स्कूल भवन के लिए धनराशि डाइट के माध्यम से खर्च होगी। गौर रहे कि प्राइमरी स्कूल टाहुक में कक्षाएं लगाने में स्कूल प्रबंधन को दिक्कतें आती हैं। अभिभावकों को भी बच्चों की चिंता सताती रहती है। अभिभावक सरकार और विभाग से भवन के लिए दो कमरों के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब लाडा से बजट जारी होने के बाद अभिभावकों की चिंता दूर हो गई है। गौर रहे कि टाहुक स्कूल सड़क से दूर है। यहां पहुंचने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। कई अभिभावकों के पास बच्चों को अन्य स्कूलों में भेजने का भी विकल्प नहीं है। बरशैणी वार्ड की जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने कई बार जिला परिषद की बैठकों में इस मामले को प्रशासन के समक्ष उठाया था। अब लाडा फंड से धनराशि जारी होने के लिए उन्होंने उपायुक्त तोरुल एस रवीश का आभार जताया है। लाडा के सदस्य सचिव एवं एडीसी अश्वनी कुमार ने कहा कि टाहुक स्कूल में दो कमरों के लिए निर्माण के लिए 21 लाख स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed