{"_id":"69a5c62a513ab536500ee779","slug":"two-new-panchayats-were-formed-in-naggar-and-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-170365-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नग्गर और कुल्लू में बनी दो-दो नई पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नग्गर और कुल्लू में बनी दो-दो नई पंचायतें
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में चार नई पंचायतें गठित करने के लिए हरी झंडी मिली है। नग्गर और कुल्लू विकास खंड में दो-दो नई पंचायतें बनी हैं। कुल्लू में पहले पंचायतों की संख्या 235 थी। नई पंचायतों के संबंध में अगर कोई आपत्तियां और सुझाव नहीं आते हैं तो कुल्लू में चार नई पंचायतों के साथ संख्या बढ़कर 239 हो जाएगी।
नग्गर विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हलाण-एक से ग्राम पंचायत शिल्ला हलाण बनाई गई है। इसमें मगाणा, पीह, मकोट, काईन-एक, पानकोट, मरझां, धडिगंचा, शिल्ला, काईन-दो गांवों को शामिल किया गया। इसके साथ ही नग्गर खंड में ग्राम पंचायत कन्याल बनाई गई है। इसमें कन्याल, सिमसा, छियाल गांव शामिल किए हैं। इसी तरह कुल्लू विकास खंड के तहत शिलीहार दो नई पंचायत बनी है। शिलीहार-दो में संगटेहड़, वीरनी, चकरिंगा, सलास गांव हैं। लगघाटी की ग्राम पंचायत मानगढ़ से अब ग्राम पंचायत तिउन बनाई गई है। तिउन में तियून, समालंग, दरीजग, सलातरी, सराहन, कडीगचा, चलाह गांव को शामिल किया गया है।
हालांकि अभी प्रशासन को पंचायतों के पुनर्गठन एवं विभाजन को लेकर आपत्तियां और सुझाव मिलने का इंतजार है। इस संबंध में विधायक सदर सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की तिउन और शिलीहार-दो पंचायत बनने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नई पंचायतों के गठन से पिछड़े क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।