फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two injured in the accident referred to Nerchowk.

Kullu News: हादसे के दो घायल नेरचौक किए रेफर

Sat, 13 Jun 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two injured in the accident referred to Nerchowk.
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास हुए सड़क हादसे में जालंधर के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। इनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से शव लेकर जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। दो घायलों को उपचार के लिए नेरचौक रेफर किया है।
विज्ञापन

हादसे में एक ही परिवार से पिता-पुत्र और बेटी की मौत हुई है। पिता परमिंदर दीवान की मौके पर मौत हो गई थी जबकि बेटी निधि धीमान की घटनास्थल से अस्पताल लाते हुए मौत हुई। इसके बाद पुत्र आदित्य दीवान को गंभीर अवस्था में नेरचौक रेफर किया था लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घायल रितु दीवान और छह वर्षीय मानव कश्यप को उपचार के लिए नेरचौक रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दो घायलों को उपचार के लिए नेरचौक शिफ्ट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed