Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two including tea seller arrested with four and a half kilos of charas

Kullu News: कुल्लू में पौने चार किलो चरस के साथ चाय वाले समेत दो गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two including tea seller arrested with four and a half kilos of charas
कुल्लू। कुल्लू पुलिस ने नशे तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक चायवाले के साथ दो चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पौने चार किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

चरस पकड़ने का पहला मामला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के बराधा में सामने आया। बराधा में विशेष जांच दल गश्त पर था। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। इसी दौरान बराधा के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली तो 32 वर्षीय धर्म चंद निवासी कशादा के कब्जे से तीन किलो 616 ग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी में सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरवरी में सराज भवन के पास चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को 241 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय रोहित भोला निवासी हाउस नंबर 401 चौकी नंबर चार अंबाला शहर, हरियाणा वर्तमान निवासी हनुमानी बाग ढालपुर कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां धर्मचंद को 29 नवंबर तक रोहित को 28 नवंबर तक पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है। दोनों से चरस की खरीद फरोख्त को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed