फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two buses stuck in Karshala rescued after five months

Kullu News: पांच महीने बाद निकालीं करशाला में फंसीं दो बसें

Thu, 27 Nov 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two buses stuck in Karshala rescued after five months
जुलाई में फंसीं एचआरटीसीइ बसों को वाया रोहाचला व कोठी सड़क से निकाला
विज्ञापन

लोगों को सुविधा देने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर बस चलाने की तैयारी
अभी बसों के लिए बंद हैं करशााला, रोहाचला और लोट रूट की सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी की करशाला गांव के पास पांच माह से फंसी एचआरटीसी की दोनों बसों को निगम ने वाया रोहाचला और कोठी होकर निकाल लिया है। ये बसें जुलाई से फंसी थीं। अभी राणाबाग-करशाला सड़क बसों के लिए बहाल नहीं हो पाई है।
ऐसे में निगम ने बसों को वैकल्पिक मार्ग करशाला-रोहाचला वाया कोठी से निकाला। सड़क के कुछ खराब पॉइंट को लोक निर्माण विभाग की मदद से ठीक किया गया था।
अब निगम भी रघुपुर घाटी के लोगों की सुविधा के लिए इसी वैकल्पिक मार्ग पर बस चलाने जा रहा है। दो दिन पहले एचआरटीसी ने टकरासी तक बस का ट्रायल किया है। यहां सड़क कई जगह खराब पाई गई है। इसे दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया है। बता दें कि रघुपुर घाटी को जोड़ने वाली तीनों सड़कें आपदा के बाद करीब पांच माह से बंद हैं। लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू, आनी, रामपुर, शिमला सहित अन्य जगह आने-जाने के लिए आठ से दस किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र ठाकुर, टेक सिंह, किशोरी लाल, उगम राम, केहर सिंह और संतोष कुमार ने कहा कि करशाला गांव के पास फंसी दोनों बसों को निगम ने निकाल लिया है। जब तक तीनों संपर्क मार्ग बसों के लिए बहाल नहीं होते, तब तक शवाड़-कोठी-रोहाचला-करशाला तक एक विकल्प के रूप में बस चलाई जाएगी। उधर, बस अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि दोनों बसों को निकालने के बाद निगम इसी मार्ग पर बस चलाने की तैयारी में है। टकरासी तक बस का ट्रायल किया था। सड़क कई जगह तंग है। इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी है। जैसे ही सड़क दुरुस्त होगी, बस को संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed