{"_id":"618e76337f6b9e37905586fa","slug":"two-and-a-half-storey-slate-collar-house-ashes-in-shahil-kullu-news-sml389962749","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिल में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहिल में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की कलवारी पंचायत के शाहिल गांव में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूूझ से मवेशियों और अन्य घरों को जलने से बचाया।
शुक्रवार दोपहर बाद तिलक राज पुत्र टिकम राम निवासी शाहिल के स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने टिकम राम के मकान से आग की लपटों को निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक, दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों को दी। इसके बाद दमकल विभाग के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जवानों ने लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन उस समय तक मकान राख के ढेर में तबदील हो गया था। ग्रामीणों ने मकान के निचली मंजिला में बंधे हुए मवेशियों को सुरक्षित निकाला। हालांकि, अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से पीड़ित परिवार के लिए सहायता राशि देने की मांग की है।
घर पर मौजूद नहीं था परिवार
अग्निकांड के समय परिवार के सदस्य पर घर पर मौजूद नहीं थे। वह किसी काम से बाहर गए थे। मकान की ऊपरी मंजिल में परिवार के सदस्य रहते थे, जबकि निचली मंजिला में मवेशियों बंधे होते थे। इन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला है।
विज्ञापन
मौके पर भेजी पुलिस: चारू शर्मा
उधर, डीएसपी बंजार चारू शर्मा ने बताया कि कलवारी के शाहिल गांव में अग्निकांड की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। बंजार दमकल विभाग के कर्मी आलम चंद ने बताया कि घटना में ढाई मंजिला मकान राख हुआ है। इसमें लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया है।