{"_id":"6511ca38e676fee81f025563","slug":"two-and-a-half-storey-house-ashes-in-sandha-kullu-news-c-89-1-ssml1012-7721-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के सांधा में 10 कमरों वाला ढाई मंजिला घर राख, तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा सके परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के सांधा में 10 कमरों वाला ढाई मंजिला घर राख, तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा सके परिवार
Mon, 25 Sep 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांधा गांव में घर आग लगने से राख हुआ घर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की मोहनी पंचायत के सांधा गांव में सोमवार सुबह करीब 10ः00 बजे एक 10 कमरों वाला ढाई मंजिला घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निकांड में दो परिवारों को संयुक्त रूप से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सांधा निवासी पुणे राम पुत्र परस राम और बकत राम पुत्र सायरू राम का परिवार कामकाज के लिए निकल गए थे। घर में कोई नहीं था। इसी बीच घर से अचानक धुंआ उठा तो गांव के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की, मगर लकड़ी से बना घर धू-धूकर जल उठा। आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी भी नहीं था।
सूचना के बाद बंजार से दमकल टीम भी पहुंची, लेकिन तक तब घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। अग्निशमन विभाग बंजार के अधिकारी लेख राज ने कहा कि उन्हें सुबह 10:15 बजे बंजार पुलिस से सूचना मिली थी। इसके बाद वह मौके के लिए निकले। सड़क न होने के कारण दो किलोमीटर पैदल सफर कर वह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौके पर पानी की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने पेयजल पाइपलाइ की भी मदद ली। कहा कि पुणे राम और बकत राम का संयुक्त दस कमरों का घर पूरी तरह से जल गया है। घर में रखे पूरे सामान के साथ ही देवता के करीब डेढ़ लाख रुपये भी इसमें जल गए हैं। उन्होंने कहा कि आग से जोध राम और मेघ सिंह के 10-10 कमरों के दो घरों को बचा लिया है।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने कहा कि आग की घटना से प्रभावित परिवारों को टेंट, राशन और 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है।
सदमे में दोनों परिवार, कैसे कटेंगी सर्द रातें
बंजार की मोहनी पंचायत के सांधा गांव में 10 कमरों का ढाई मंजिला घर देखते ही देखते राख के ढेर में बदल गया। परिवार के लोग तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ भी नहीं बचा सके। जीवन भर की पूंजी पलभर में राख हो गई। काष्ठकुणी शैली के घर से जलने से बकत राम और पुणे राम के परिवार सदमे हैं। अब बेघर हुए परिवारों को सर्दी काटने की चिंता सता रही है। क्योंकि सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है।
पीड़ित परिवारों को दी जाएगी हरसंभव मदद
पीड़ित पुणे राम और बकत राम ने कहा कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार अपने कामकाज के लिए निकल गया था, ऐसे में घर के अंदर रखी नगदी के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया है। एसडीएम बंजार खेम चंद वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी।