फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Truck stuck in Tindi Nallah; Sansari route blocked for five hours.

Kullu News: तिंदी नाले में फंसा ट्रक, पांच घंटे बाधित रहा संसारी मार्ग

Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck in Tindi Nallah; Sansari route blocked for five hours.
मनाली-उदयपुर-संसारी मार्ग परर तिंदी नाले में फंसा सामान ले जा रहा ट्रक।-संवाद
कुल्लू। तिंदी-किलाड़-संसारी मार्ग पर रविवार दोपहर तिंदी गांव के समीप एक ट्रक नाले में फंस जाने से करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान कुल्लू से पांगी जा रही एचआरटीसी बस सहित करीब दो दर्जन वाहन दोनों ओर फंस गए और लगभग 100 यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे नाले में जलस्तर बढ़ने के बीच ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक के दो पहिए सड़क से बाहर निकलकर नाले की ओर चले गए, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाकर सड़क से मलबा साफ किया गया और करीब पांच घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। इसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed