{"_id":"651ef89e0c5db52b1f04cf46","slug":"truck-loaded-with-goods-overturns-manali-leh-road-closed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-8433-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सामान से भरा ट्रक पलटा, मनाली-लेह मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सामान से भरा ट्रक पलटा, मनाली-लेह मार्ग बंद
Thu, 05 Oct 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा पास में सामान से लदा एक ट्रक बीच हाईवे में पलट गया है। बारालाचा में पलटे ट्रक से यातायात बाधित हो गया है। दोनों तरफ वाहन फंस गए है। घटना बुधवार शाम की है जब एक ट्रक मनाली से लेह की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक आर्मी का सामान लेकर लेह की तरफ निकला था।
घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वीरवार को ट्रक को हटाने के लिए क्रेन भी पहुंची थी, मगर ट्रक को नहीं हटाया जा सका। अब सीमा सड़क संगठन इस जगह पर वैकल्पिक मार्ग निकालने में जुटा है। दो दिनों से मनाली-लेह मार्ग यातायात के अवरुद्ध हो गया और दोनों तरफ ट्रक फंस गए हैं।
मनाली-लेह मार्ग के बंद होने से वाहनों को एहतियातन दारचा और सरचू में रोका गया है। एसपी केलांग मयंक चौधरी के कहा कि मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ की ओर से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद