{"_id":"6a05b3df0e5409c4150e528b","slug":"travelers-jolting-on-the-kullu-manali-left-bank-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176309-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट पर हिचकोले खा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट पर हिचकोले खा रहे यात्री
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली वामतट पर हिचकोले खा रहे यात्री
कुल्लू से मनाली तक सड़क पर गड्ढों की भरमार
हजारों की आबादी के साथ पर्यटक भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली को आपदा के दौरान शेष दुनिया से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाने वाली कुल्लू-मनाली वामतट सड़क पर यात्री हिचकोले खा रहे हैं। गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। हालत यह है कि कई जगह वाहनों के कलपुर्जे तक टूटने लगे हैं। सरकार और लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण सड़क की हालत खराब है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क पर वाहनों में हिचकोले लगना आम बात हो गई है। अलेउ से नग्गर तक सड़क बेहद खराब है। कई जगह सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का कहना है कि वामतट सड़क हमेशा मुसीबत के समय काम आई है। इस सड़क पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। टारिंग अच्छी हो और गड्ढे भरे जाएं तो यहां के पर्यटन कारोबारियों समेत आम जनता को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि करजां, जगतसुख, छाकी, मढ़ी, शूरू और प्रीणी में सड़क अधिक खस्ताहाल है। इस संंबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने कहा कि अलेउ से कुल्लू की तरफ सड़क पर पैचवर्क किया जा रहा है।
बाढ़ के दौरान यही सड़क आई थी काम
साल 2023 और 2025 में आई बाढ़ में कुल्लू-मनाली वामतट सड़क से ही यातायात जारी रहा। लगभग एक माह तक इसी सड़क से जरूरी वस्तुएं मनाली पहुंच पाईं थीं। करोड़ों का सेब देश की मंडियों तक पहुंचा लेकिन अब सड़क की खस्ता हालत के कारण लोग परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग ने आपदा में हुए नुकसान के बाद सड़क अस्थायी तौर पर खोल दी है, लेकिन हालात अभी भी नहीं सुधरे हैं।