फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training given on EVM, VVPAT machines in Keylong

Kullu News: केलांग में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का दिया प्रशिक्षण

Fri, 26 Apr 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Training given on EVM, VVPAT machines in Keylong
केलांग में लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर रिहर्सल करते कर्मचारी।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में चुनाव में ड्यूटी देने के लिए मतदान कर्मियों को अभ्यास करवाया गया। इसमें ईवीएम और वीवीपैट मशीन को चलाने का प्रशिक्षण दिया। उन्हें मतदान के दिन किस तरह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल करना है, किस तरह से पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल करना है, आदि गतिविधियों की जानकारी दी। केलांग में सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा और हर्ष अमरेंद्र नेगी की मौजूदगी में रिहर्सल करवाई गई। इसमें 689 पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों के अतिरिक्त महिला कर्मियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि लाहौल का केलांग-2 और स्पीति का कीह मतदान केंद्र महिलाओं की ओर से संचालित किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर लाहौल में एक मतदान केंद्र कुरचेड़ केवल युवा कर्मियों के हवाले रहेगा। सिस्सू मतदान केंद्र को ग्रीन पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। मॉडल पोलिंग स्टेशन के तहत जाहलमा, लोट, गोशाल और स्पीति में टशीगंग रहेगा। राहुल कुमार ने बताया कि लाहौल-स्पीति में 92 मतदान केंद्र है। मतदान कर्मियों की दूसरी रिहर्सल 22 मई को और अंतिम चरण की रिहर्सल 29 मई को आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed