{"_id":"45f7a31454370848783cc1580d03b509","slug":"traffic-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशामाटी में सड़क के बीच में फंसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशामाटी में सड़क के बीच में फंसा ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, भल्याणी
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगवैली की ओर जाने वाली सड़क में शीशामाटी में आईपीएच विभाग द्वारा पानी की पाइपें बिछाई जा रही हैं। पाइप के लिए खोदे गए गड्ढे में मंगलवार को एक ट्रक बीच सड़क पर फंस गया। जिसके कारण घंटों सड़क पर जाम लगा रहा। जाम लगने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे के बाद ट्रक चालक बजरी लेकर लगवैली की ओर जा रहा था तो ढालपुर चौक से ठीक 200 की दूरी पर आईपीएच की खोदी हुई पाइपलाइन के बीच में जा फंसा। जिसके कारण लोगों और वाहनों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लगघाटी के डॉ. सीता राम, बाला राम, नवल ठाकुर, रवी, मनोरमा, दौलत, राकेश और मुकेश ने कहा कि सड़क के बीचोंबीच ट्रक खड़ा होने से लोगों को सामान पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ा। वहीं स्कूली बच्चे भी समय पर घर नहीं पहुंच पाए। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोनिवि के कर्मचारियों ने पाइप लाइन में मिट्टी डाली है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग और प्रशासन से चेताते हुए कहा कि समय रहते हुए इस कार्य को सही से करें अन्यथा लोग सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन