{"_id":"6233426856561b4f1c307337","slug":"tourisum-kullu-news-sml4028858104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की दस्तक के साथ ही मनाली में बढ़ने लगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की दस्तक के साथ ही मनाली में बढ़ने लगे पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। गर्मियों की दस्तक के साथ ही पर्यटन नगरी मनाली का पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। सैर सपाटे के लिए मनाली में सैलानियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। मनाली के होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी चल रही है।
वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से मनाली में सैलानियों की संख्या में खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। मनाली में दस दिनों के दौरान रोजाना 500 से 600 पर्यटक वाहन ही पहुंच रहे हैं। होली के पर्व पर पर्यटन को कुछ संजीवनी मिली है। शुक्रवार से सरकारी छुट्टियां होने के कारण पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के अतिरिक्त महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि इन दिनों निगम के होटलों की 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। वीकेंड में इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि हालांकि पिछले वर्ष मार्च महीने की अपेक्षा इस साल पर्यटकों की संख्या अधिक है। लेकिन, फिर भी अपेक्षा के अनुसार पर्यटक नहीं आ रहे। शुक्रवार से छुट्टियां होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, कोठी, सिस्सू के अलावा जलोड़ी दर्रा, सोझा, रघुपुरगढ़ सैलानियों से गुलजार हो गए हैं।