{"_id":"67e18dc1eaef6a8e7002405e","slug":"tourists-were-fined-rs-1500-for-creating-a-ruckus-in-atal-tunnel-kullu-news-c-89-1-ssml1015-143986-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: अटल टनल रोहतांग में हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, पर्यटकों का कटा 1500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: अटल टनल रोहतांग में हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, पर्यटकों का कटा 1500 रुपये का चालान
Tue, 25 Mar 2025 01:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी,मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी,मनाली (कुल्लू)
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:39 PM IST
सार
अटल टनल के अंदर कपड़े उतारकर पुशअप निकालने और गानों पर धमाल मचाने पर पर्यटकों का 1500 रुपये का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
अटल टनल में हुड़दंग मचाने पर कटा चालान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अटल टनल रोहतांग के भीतर पर्यटकों को हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। कपड़े उतारकर पुशअप निकालने और गानों पर धमाल मचाने पर पर्यटकों का 1500 रुपये का चालान काटा गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक अटल टनल के अंदर गाड़ी से बाहर नाच-गाना और पुशअप लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी मनाली से रिपोर्ट हासिल की गई है। प्रभारी ने अटल टनल से दूरभाष पर रिपोर्ट हासिल की। रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च को सिस्सू में मैराथन का आयोजन किया जा रहा था।
इस कारण सिस्सू हैलीपैड पर पार्किंग न होने और सड़क के दोनों ओर बर्फ होने से यातायात रुक गया था। रुक-रुक कर गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान पर्यटकों ने टनल के भीतर नाच-गाना किया। मामला ध्यान में आने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177,179 के अंतर्गत कुल्लू पुलिस ने पर्यटकों की गाड़ी का चालान कर 1500 रुपये जुर्माना किया है। इसके अतिरिक्त अटल टनल के सुरक्षा प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। टनल के अंदर लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं।