{"_id":"13f27d7e2f9f2191671b9b772423735e","slug":"tourists-took-taste-of-apple-food-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों ने लिए सेब से बने व्यंजनों का मजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों ने लिए सेब से बने व्यंजनों का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी के एप्पल फेस्टिवल में आम लोगों समेत सैलानियों को भी सेब से तैयार किए व्यंजन चखने को मिल रहे हैं। मनाली के माल रोड पर विभिन्न सितारा होटलों ने अपने स्टाल लाग रखे हैं।
विज्ञापन
इनमें कई प्रकार की रेसिपी लोगों को परोसी जा रही है। होटल क्लब महिंद्रा के शैफ राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने एप्पल फेस्टिवल में ग्यारह व्यंजन तैयार किए हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी सैलानी भी इन व्यंजनों के खूब चटकारे लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एप्पल पाई, एप्पल चौलेट कुकीज, एप्पल ईट, एप्पल फैस्टन, एप्पल प्रोजन, एप्पल मुफिन, एप्पल सूंडी, एप्पल वारयर, एप्पल चौकलेट आदि रेसिपी तैयार कर स्टालों में लगाई गई हैं। लोग करीब सभी व्यंजनों को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
होटल एप्पल कंट्री के शैफ हीरा सिंह ने बताया कि उन्होंने एप्पल टॉफी, एप्पल कोल स्लोवड, एप्पल स्टीवड व्यंजनों को तैयार किया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को पहली बार पता चला है कि सेब से इतने स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार होते हैं। होटल मनु आलय के शैफ संजय कपूर और बबलू चौहान ने बताया कि उन्होंने सेब से बने सात व्यंजन तैयार किए, जिसमें एप्पल पाई, एप्पल खीर, एप्पल स्डीयू, एप्पल हल्वा, एप्पल चॉट, एप्पल जूस और एप्पल मोकिंग आदि हैं, जिसे पहले दिन से ही लोगों ने काफी सराहा है।
विज्ञापन
मनाली के होटलियर एवं बागवान गौतम नाथ ठाकुर और ओम प्रकाश गोयलू ने बताया कि उन्हें पहली बार पता चला है कि सेब से इतने अधिक व्यंजन तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह अच्छा प्रयास है। इजरायल से मनाली घूमने आई इलीना और समिथा ने बताया कि वे मनाली में एप्पल फेस्टिवल के आयोजन को लेकर खुश हैं। सेब से बने व्यंजन बहुत लजीज थे। ये उन्हें काफी पसंद आए।