फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists reached Gulaba, number remained less on the first day

Kullu News: गुलाबा तक पहुंचे पर्यटक, पहले दिन कम रही संख्या

Wed, 10 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tourists reached Gulaba, number remained less on the first day
लेह मार्ग पर बारालाचा दर्रा से बर्फ हटाने के बाद सरचू की और हाईवे से बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ 
मनाली (कुल्लू)। मनाली-रोहतांग सड़क पर सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि, बुधवार को पहले दिन पर्यटकों की संख्या नाममात्र रही। इसकी वजह अभी सैलानियों को गुलाबा बहाल होने की सूचना भी नहीं है। आने वाले दिनों में यहां बर्फ के बीच सैलानी खूब मस्ती करते हुए देखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि लगभग चार माह बाद गुलाबा पर्यटकों के लिए बहाल हो पाया है। पुलिस ने कोठी में स्थापित बैरियर को गुलाबा शिफ्ट कर दिया है। यहां से आगे सीमा सड़क संगठन रोहतांग दर्रा के लिए बर्फ हटाने में जुटा है। गुलाबा में पुलिस बैरियर से आगे किसी भी वाहन को नहीं भेजेगी। बताया जा रहा है कि गुलाबा में अभी 40 से 45 सेंमी बर्फ की चादर बिछी हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गुलाबा की ओर पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। बुधवार को पहले दिन पर्यटकों की संख्या नाममात्र रही। धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं गुलाबा खुलने के बाद अटल टनल की ओर यातायात दबाव कम होगा। यातायात जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed