फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flock to Granphoo-Shikunla to see snow

Kullu News: बर्फ देखने की चाह, ग्रांफू-शिकुंला पहुंच रहे पर्यटक

Wed, 24 Dec 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Dec 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
Tourists flock to Granphoo-Shikunla to see snow
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति की 134 संपर्क सड़कों के साथ बीआरओ के अधीन अटल टनल से ग्रांफू, अटल टनल से शिंकुला, तांदी से कडुनाला (एसकेटीटी) सड़क यातायात के लिए बहाल है।
विज्ञापन

हालांकि ग्रांफू से रोहतांग, ग्रांफू से बातल, दारचा से सरचू सड़क यातायात के लिए बंद है। ऐसे में लाहौल की वादियों में घूमने आने वाले पर्यटक बर्फ देखने की चाह में ग्रांफू और शिंकुला की तरफ अधिक बढ़ रहे हैं। पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो, बाकायदा पुलिस जवान गाइड भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

16,600 फीट ऊंचे शिंकुला टॉप व ग्रांफू में पर्यटकों की चहलकदमी से स्थानीय कारोबारियों में काफी खुशी है।
उम्मीद की जा रही है क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। आगामी दो जनवरी तक अटल टनल रोहतांग से सिस्सू हेलीपैड, अटल टनल से ग्रांफू और केलांग से दारचा तक लाहौल के पर्यटन स्थल तीन सेक्टरों में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने कहा कि दारचा से आगे शिंकुला की ओर फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति है।
उन्होंने पर्यटकों से अपील की है उस ओर जाने से पहले मौसम का हाल जान लें। लाहौल-स्पीति पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed