फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flock in from Manali to Lahaul, liveliness increases

Kullu News: मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला, बढ़ी रौनक

Thu, 17 Apr 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 17 Apr 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Tourists flock in from Manali to Lahaul, liveliness increases
अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पेार्टल में उमड़ी सैलानियों की भीड़। संवाद।
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला लग गया है। घाटी की वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं। मनाली के मालरोड पर शाम होते ही रौनक बढ़ रही है, जबकि दिनभर मनाली और लाहौल के पर्यटन स्थलों में पर्यटक घूमने का लुत्फ ले रहे हैं। रोजाना मनाली में 1,000 से अधिक पर्यटक वाहन और लगभग 200 वोल्वो बसें पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

वीकेंड पर सैर सपाटे के लिए मनाली बाहरी राज्यों के पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। पिछले सप्ताह भी मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी। लंबी छुट्टी होने के कारण रविवार से पहले रोजाना 2,000 से अधिक वाहन पहुंच रहे थे। हालांकि इसके बाद पर्यटकों की संख्या 50 फीसदी घटी है, लेकिन रौनक़ बरकरार है। पर्यटन विभाग के अनुसार मनाली में पर्यटकों की अच्छी चहल पहल देखने को मिल रही है। सड़कों पर जाम की भी स्थिति देखने को मिल रही है। वर्तमान में सप्ताह वाहनों का आंकड़ा एक हजार से 1,200 पहुंच रहा है। दिनभर पर्यटक मनाली और लाहौल के पर्यटन स्थलों में सैर सपाटे का लुत्फ ले रहे हैं जबकि शाम होते ही मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक, बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 40 से 50 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है। होटल संचालक हंस राज, अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस अच्छा कारोबार चल रहा है। विभिन्न राज्यों के पर्यटक पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed