Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists enjoy skiing, tube sliding, off road riding in Koksar

Kullu News: सैलानियों ने कोकसर में स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, ऑफ रोड राइडिंग का लिया मजा

Thu, 24 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy skiing, tube sliding, off road riding in Koksar
लाहौल-स्पीति के कोकसर में बर्फ के दीदार करने पहुंचे सैलानी। -संवाद - फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फ देखने की चाह में देश-विदेश के सैलानी मनाली आने के बाद अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर और सिस्सू पहुंच रहे हैं। कोकसर में बर्फ के बीच सैलानी साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सैलानियों के लिए स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग आकर्षण का केंद्र बने हैं। एटीवी के जरिये ऑफ रोड राइडिंग का भी पर्यटक मजा ले रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम साफ होने की सूरत में लाहौल का रुख करने वाले सैलानियों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को भी अटल टनल रोहतांग होकर हजारों पर्यटक कोकसर और सिस्सू पहुंचे। सैलानियों ने यहां पर बर्फ के बीच साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। गौरतलब हे कि कोकसर के आसपास एक फीट से अधिक बर्फ की चादर बिछी है। पर्यटन कारोबारी जगदीश, संजीव और संदीप ने कहा कि सैलानी स्कीइंग का मजा ले रहे हैं। ट्यूब स्लाइडिंग कर भी सैलानी रोमांचित हो रहे हैं। सिस्सू के पलदन लाहमो वाटरफॉल में भी सैलानियों का जमावड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिली है। पर्यटक काफी संख्या में लाहौल पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू के नर्सरी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed