फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists decreased with the arrival of pre monsoon

प्री मानसून की दस्तक के साथ घटे सैलानी

Tue, 21 Jun 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tourists decreased with the arrival of pre monsoon
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ने लगा है।
पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की जा रही है। मनाली में लगभग 40 फीसदी कम पर्यटक आए। हालांकि मौसम खुलते ही मनाली का पर्यटन सीजन फिर रफ्तार पकड़ेगा। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो बारिश का दौर शुरू होने से निचले इलाकों में भी ठंडक बढ़ गई है।
बाहरी राज्यों के पर्यटक अब मौसम पूर्वानुमान को देखकर ही पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। ऐसे में इस सप्ताह यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। पर्यटन नगरी मनाली में जून का महीना पर्यटकों की आवाजाही के लिहाज से बेहतर रहा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तक मनाली में होटलों के 80 से 90 फीसदी तक कमरे पैक चल रहे थे, लेकिन दो-तीन दिनों से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या एकाएक घट गई है। होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे ही पैक चल रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन दिनों में यहां आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या 3000 से घटकर महज 1800 रह गई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस ओक्टा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या घट गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। होटल कुंजम के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि इन दिनों करीब 40 प्रतिशत कमरे खाली चल रहे हैं। मौसम खराब होने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों के लिए अच्छी चल रही बुकिंग
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर का कहना है कि दो-तीन दिनों से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इस वर्ष सैलानी तीर्थ स्थलों का अधिक रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग चल रही है। हिमाचल की बजाय उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या कहीं अधिक देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलते ही मनाली का पर्यटन सीजन फिर रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed