{"_id":"692dcd285e27ab2eb504e53c","slug":"tourist-fair-organized-in-gramphu-snow-point-kullu-news-c-89-1-ssml1012-163112-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ग्रांफू स्नो पॉइंट में लगा सैलानियों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ग्रांफू स्नो पॉइंट में लगा सैलानियों का मेला
Mon, 01 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में पुस्कृत मेधावी छात्र प्रमाण पत्
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। ठंडक भरे मौसम में पर्यटकों ने लाहौल के ग्रांफू स्नो पॉइंट में तांता लगा। वीकेंड के बावजूद सोमवार को पर्यटकों की ग्रांफू में भीड़ उमड़ी।
पर्यटकों ने ग्रांफू स्नो पॉइंट में बर्फ के बीच मस्ती की। सोमवार सुबह से कुल्लू और लाहौल बादल छाए थे। ऐसे में पर्यटकों को उम्मीद थी कि बर्फबारी होगी। बर्फ के गिरते फाहे देखने की चाहत पर्यटकों की पूरी नहीं हो सकी। बावजूद इसके पर्यटकों ने लाहौल की वादियों में ठंडी फिजाओं का लुत्फ उठाया। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली लेह मार्ग को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए फिर से बहाल किया है। ऐसे में कई पर्यटक जिस्पा की तरफ भी गए। वीकेंड के बाद भी कुल्लू और लाहौल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा से राहत पाने के लिए सैलानियों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। इससे कुल्लू और लाहौल के होटलों व होम स्टे की ऑक्यूपेंसी बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच गई है। संवाद