{"_id":"6e2ade581bfddcaa10d345534f1501f8","slug":"tourist-are-taking-enjoy-in-solangnala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से गुलजार हुआ सोलंगनाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से गुलजार हुआ सोलंगनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू,मनाली
Updated Sat, 09 Jan 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के बाद सैलानियों के लिए सोलंगनाला और गुलाबा पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शनिवार को सैकड़ों सैलानी सोलंगनाला और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। सैलानियों के लिए सोलंगनाला का फातरू और अंजनी महादेव स्नो प्वाइंट बन गए हैं।
विज्ञापन
सोलंगनाला की वादियां पहले ही बर्फ से लकदक हैं। जबकि, शुक्रवार को यहां करीब आधा फीट ताजा बर्फबारी हुई है। सोलंगनाला में सभी व्यवसायिक खेलों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिस कारण सैलानी बर्फ की साहसिक खेलों से वंचित हैं। लेकिन सैलानी फातरू पर्यटन स्थल में फोटोग्राफी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों पर्यटक रोपवे के सुहाने सफर का आनंद लेते हुए सोलंगनाला के फातरू पहुंचे। फातरू में सैलानियों ने दिन भर बर्फ के बीच अपने लम्हों को यादगार बनाया। दूसरी ओर सोलंगनाला के अंजनी महादेव में बना प्राकृतिक शिवलिंग भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
तापमान के माइनस पर रहने से पहाड़ से गिर रहा झरने का पानी जम रहा है, जिससे प्राकृतिक शिवलिंग बन गया है। इन दिनों शिवलिंग का आकार 15 फीट से अधिक हो गया है। रोपवे के संचालक अमिताभ शर्मा ने कहा कि ताजा बर्फबारी से सोलंग की वादियां निखर उठी हैं। उन्होंने बताया कि ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की आमद में भी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को भी सैकड़ों पर्यटकों ने रोपवे के सुहाने सफर का आनंद उठाते हुए फातरू की वादियों में दस्तक दी।
विज्ञापन